700 केंद्रों पर तीसरे चरण में हो रहा टीकाकरण
पटना
बिहार में तीसरे चरण में 1.21 करोड़ लोगों को कोरोना टीका दिया जाएगा। इनमें 1.01 करोड़ 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक होंगे। जबकि 45 से 59 वर्ष के कोमोर्विलिटी वाले मरीजों की अनुमानित संख्या 20 लाख है। यह अनुमानित संख्या भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य के स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायी गयी है।
राज्य में अभी सात सौ टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पोर्टल की ट्र्रेंनग जारी है। सभी सिविल सर्जन व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारियों को तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान की पूरी जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि अभी तक की कार्ययोजना के अनुसार एक मार्च से सभी सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण कार्य शुरू किया गया है। पहले करीब 700 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य किया जाएगा। 15 दिनों में एक हजार टीकाकरण केंद्रों का संचालन शुरू होगा। वहीं, अप्रैल में 1500 और 30 अप्रैल से 1600 से 1800 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण अभियान का संचालन किया जाएगा। फिर बाद में लोगों के टीकाकरण को लेकर आने की गति को देखते हुए इन केंद्रों पर टीकाकरण सत्रों का संचालन बढ़ाया जाएगा।

पाठको की राय